Ticker

6/recent/ticker-posts

Myntra Logo Change Reason in Hindi - मिंत्रा लोगो को बदलने की वजह

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में मिंत्रा लोगो के चेंज किये जानें कि वजह के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं, आखिर क्यों इस समय मिंत्रा के लोगो की चर्चा हो रही है तथा मिंत्रा क्या है, और आखिरी मिंत्रा लोगो में ऐसी क्या दिक्कत है जिसके कारण यह इतने चर्चा में है। 

दोस्तों अगर आप मिंत्रा से संबंधित जानकारी को पाने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें आज हम आपको आपके उस सवाल का जवाब देंगे जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं। 


myntra logo changr reason

मिंत्रा क्या हैं :- 

दोस्तों मिंत्रा एक भारतीय फैशन ई-कॉमर्स कंपनी हैं, जहां पर आप विभिन्न प्रकार के फैशन से संबंधी सामानों को ऑनलाइन तरीके से खरीद सकते हैं। 

दोस्तों मिंत्रा ई कॉमर्स की स्थापना इसलिए की गई थी ताकि लोग विभिन्न प्रकार के फैशन से संबधित वस्तुओं को खरीद सकें। दोस्तों myntra.com को amazone द्वारा अधिग्रहित किया गया था। 


मिंत्रा की स्थापना :-

दोस्तों मित्रा एक फैशन ई-कॉमर्स कंपनी है जिसकी स्थापना सन 2007 ईस्वी में की गई थी। 


मिंत्रा के संस्थापक :-

इस फैशन ई-कॉमर्स कंपनी के संस्थापक मुकेश बंसल, विनीत सक्सेना तथा आशुतोष लवानिया हैं। 


मिंत्रा का मुख्यालय :-

दोस्तों इस फैशन ई-कॉमर्स कंपनी अर्थात मिंत्रा का मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में स्थित है। 


मिंत्रा लोगो चेंज :-

दोस्तों पिछले महीने यानी कि दिसंबर 2020 में एक महिला ने यह शिकायत की थी कि इस फैशन ई-कॉमर्स कंपनी अर्थात मिंत्रा का लोगो महिलाओं के लिए अपमानजनक है। 

शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा इस कंपनी से बातचीत करने पर मिंत्रा कंपनी वाले अपने लोगो को बदलने के लिए राजी हो गए हैं। इसके अलावा उस महिला ने इस कंपनी पर कार्यवाई करने की भी मांग की है। 



मिंत्रा के लोगो को चेंज करने की वजह :-

दोस्तों आइए इसके हाईलाइट के बारे में जानते हैं- 

  • दिसंबर 2020 के महीने में एक महिला ने मिंत्रा ई-कॉमर्स कंपनी के लोगो पर शिकायत की थी कि इस कंपनी का लोगो महिलाओं के लिए अपमानजनक है। 
  • इसके बाद पुलिस ने जब इस कंपनी वाले से इस बारे में बातचीत की तो कंपनी वाले अपने लोगों को बदलने के लिए राजी हो गए। 
  • उस महिला ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। 
  • उस महिला की शिकायत यह है कि इस कंपनी का लोगो महिलाओं के लिए अपमानजनक हैं तथा इसका लोगो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है तथा महिलाओं का अपमान करता हैं। 



अवेस्ता फाउंडेशन ने की थी शिकायत :-

दोस्तों इसकी शिकायत अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने की थी। इन्होंने पिछले महीने मुंबई पुलिस की साइबर सेल के समक्ष इसकी शिकायत की थी। 

वहां की पुलिस उपायुक्त रश्मि करंदीकर ने कहा कि शिकायत करने वाले ने इस मामले में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था।

इसके बाद वो आगे कहती है कि शिकायत मिलने पर हमने मिंत्रा के साथ एक बैठक की, उस बैठक में मिंत्रा के अधिकारी आए और अपनी कंपनी का लोगो बदलने के लिए सहमत हो गये। 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में बस इतनी सी ही जानकारी देनी थी। 



आज आपने क्या जाना :-

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने मिंत्रा के लोगो को बदलने की वजह के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस आर्टिकल में हमने मिंत्रा क्या है, मिंत्रा के लोगों को बदलने की वजह तथा मिंत्रा के लोगों के खिलाफ किसने शिकायत की इत्यादि के बारे में जाना। 

आशा करता हूं दोस्तों आपको वह जानकारी मिल गई होगी जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे थे। 
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ तथा सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी शेयर करें। 

इसी प्रकार की और जानकारियों को पाने के लिए इस www.Hindima.in ब्लॉग पर रोजाना विजिट करते रहे (धन्यवाद)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ