Ticker

6/recent/ticker-posts

हैकिंग क्या होती है - हैकिंग के प्रकार

हैल्लो दोस्तों उम्मीद कर्ता हूँ आप सभी अच्छे होंगे दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल हैं hacking kya hai. आज के इस पोस्ट में हम आपको ये बताने वाले कि हैकिंग क्या है और ये कितने प्रकार कि होती है तथा हैकर्स किसे कहते है और ये हैकर्स कितने प्रकार के होते है। 


hacking-kya-hai

हैकिंग क्या हैं :- 

किसी के सिस्टम पर बिना उसके परमिशन के एक्सेस प्राप्त कर लेना या किसी के सिस्टम में एक्सेस करके उसके डाटा को देखना हैकिंग कहलाता है। 

हैकिंग कई प्रकार से की जाती है, कुछ हैकिंग ओनर के इजाजत से की जाती है और कुछ हैकिंग बिना ओनर के इजाजत के की जाती है अर्थात हैकिंग कई तरीके से कि जाती है अब आपके मन में बहुत से तरीके के प्रश्न  होंगे की हैकिंग कैसे किया जाता है और इसको करता कौन है हैकिंग करने से क्या मिलता है इसके लाभ और हानि क्या है?आज हम इसी के बारे में डिस्क्स करेंगे। 


हैकिंग के प्रकार :- 

हैकिंग के बहुत से टाइप्स होते है उनमे से कुछ इस प्रकार से है-

  1. Website Hacking. 
  2. Network Hacking.
  3. Email Hacking.
  4. Ethical Hacking.
  5. Password Hacking.
  6. Computer Hacking.

हैकर्स (hackers) :-

जो हैकिंग करता है उसी को हम हैकर्स कहते है, कुछ Hacker अच्छे होते है और कुछ हैकर्स बुरे होते है, 

Types of hackers (हैकर्स के प्रकार ):-

वैसे तो हैकर्स बहुत से प्रकार के होते है किन्तु उनमे से तीन मुख्य होते है,जो निम्न प्रकार से है। 
  1. Black Hat Hackers.
  2. White Hat Hackers.
  3. Grey Hat Hackers.

1. Black Hat Hackers :-

Black hat hackers बहुत बुरे होते है इस टाइप्स के हैकर्स दूसरे के सिस्टम पर बिना ओनर के परमिशन के एक्सेस प्राप्त कर लेते है और उनके कुछ जरुरी डाटा को लेकर वो ओनर को ब्लैकमेल करते है और उनसे पैसे मांगते है,अतः ये कहा जा सकता है ये हैकर्स बहुत बुरे होते है और हमेशा दुसरो को परेशान करते रहते है !


2. White Hat Hackers :-

White hat hackers अच्छे होते है इस टाइप्स के हैकर्स हमारी मदद करते है और ये हैकर्स हमारी परमिशन से हमारे सिस्टम को एक्सेस करते है और देखते है की हमारे सिस्टम कि सिक्योरिटी कैसी है कोई इसको आसानी से हैक तो नहीं कर सकता और ऐसा कुछ होता है तो ये हैकर्स उसको ठीक करते है कोई कोई black hat hackers उसको हैक ना कर सके,white hat hackers का कार्य दुसरो की मदद करना होता है और ये किसी को भी नुक्सान नहीं पहुंचाते है,white hat hackers ko हम ethical hackers भी कहते हैं !


3. Grey Hat Hackers :-

Grey hat hackers,black hat hackers और white hat hackers Ka combination होते है अथार्त ये हैकर्स अच्छे भी होते है और बुरे भी होते है इस प्रकार के हैकर हमारे सिस्टम को बिना हमारी परमिशन के एक्सेस कर लेते है किन्तु हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते है इस प्रकार के हैकर्स हैकिंग को सिखने में ऐसा करते है, मान लो कोई स्टूडेंट है वो हैकिंग सिखने के लिए हमारे सिस्टम को बिना परमिशन एक्सेस कर लेता है परन्तु उसके डाटा का गलत इस्तेमाल नहीं करता और ना ही हमें ब्लैकमेल करता है, अब इस हैकिंग में उस हैकर ने बिना हमारी परमिशन के हमारे कंप्यूटर को एक्सेस किया इसलिए वो black hat hacker हुआ तथा उसने हमारे डाटा का गलत use नहीं किया और ना ही हमें ब्लैकमेल किया इसलिए वो white hat hacker हुआ। इसी टाइप्स के हैकर्स को हम grey hat hackers कहते है.


Hacking के लाभ :-

यदि हमें हैकिंग के बारे में पता होता है तो हम अपने सिस्टम कि सिक्योरिटी को और मजबूत कर सकते है, जिससे कोई black hat हैकर्स हमारे सिस्टम को एक्सेस करके उसका गलत use ना कर पाए, hacking से सिखने के और भी बहुत से फायदे है जैसे किसी कंपनी के सिस्टम कि सिक्योरिटी को अच्छी से बनाये रखना जिससे उस कंपनी का डाटा चोरी ना हो !


Hacking से हानियां :- 

कोई कोई हैकर्स ऐसे भी होते है जो hacking के द्वारा गलत कार्य करने लग जाते है और दूसरे के सिस्टम को एक्सेस करके उनके डाटा को चुराकर उनको ब्लैकमेल करने में लग जाते है इस तरह कि हैकिंग गलत होती है और ऐसा करते पकडे जाने पर सजा भी होती है !



आज आपने क्या सीखा :- 

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने hacking से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकरियों को प्राप्त किया, अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो में पूरे यकीन के साथ कहता आपको आपके उस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा जिसको खोजते हुए आप हमारे इस ब्लॉग पर आये थे। 

उम्मीद करता हूँ दोस्तों हमारा ये आर्टिकल hacking kya hai आपको पसंद आया होगा और हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको जरूर कुछ सिखने को मिला होगा और हाँ दोस्तों यदि इस पोस्ट में कोई गलती लगी हो या आपको इससे रिलेटेड कुछ पूछना हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये (धन्यवाद)  
                      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ