Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएसपी का फुल फॉर्म क्या होता हैं | DSP Full Form in Hindi

DSP Full Form, DSP Full Form in Hindi, DSP Ka Full Form, DSP Full Form in Police, DSP किसे कहते हैं, What is The Full Form of DSP, DSP का मतलब तथा अर्थ, DSP कैसे बनें, DSP बनने के लिए योग्यता, इस तरह के प्रश्नों के उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। 

क्या आप DSP का फुल फॉर्म या डीएसपी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस ब्लॉग पर आए हैं, यदि आप डीएसपी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप सही जगह आ गए हैं। 

आज इस आर्टिकल में हम डीएसपी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को देने वाले हैं बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

मैं वादा करता हूं हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में डीएसपी से संबंधित जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। 


dsp-full-form

डीएसपी का फुल फॉर्म (DSP Full Form) :- 

DSP का फुल फॉर्म "Deputy Superintendent of Police" होता हैं, जिसे हम अपनी भाषा में 'डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस' के नाम से जानते हैं। 

  • D - Deputy 
  • S- Superintendent of
  • P - Police

Deputy Superintendent of Police या DSP एक बहुत बड़ा पद होता है जिसका मुख्य रूप से सम्बन्ध पुलिस सेवा से होता हैं। 



DSP Full Form in Hindi :- 

दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर अब तक आपको पता चल ही गया होगा कि DSP का फुल फॉर्म "Deputy Superintendent of Police" होता हैं। 

Deputy Superintendent of Police को हिंदी भाषा में "पुलिस उपाधीक्षक" के नाम से जाना जाता हैं | इसे हम हिंदी में भाषा में 'सहायक पुलिस आयुक्त तथा उप पुलिस अधीक्षक' के नाम से भी जानते हैं। 

  • डीएसपी - पुलिस उपाधीक्षक

DSP का मतलब :- 

एक डीएसपी (DSP) अधिकारी, एसपी (SP) के आदेशानुसार सभी कार्यों को करता हैं, एसपी की गैरमौजूदगी में डीएसपी को ही एसपी के सभी कार्यों को करना पड़ता हैं | डीएसपी राज्य स्तर का पद होता हैं इस पद को प्राप्त करने वाले लोग राज्य स्तर के अधिकारी कहें जाते हैं। 

डीएसपी अधिकारी के कंधे पर तीन स्टार (3 Stars) लगे होते हैं, वैसे तो पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर भी 3 Stars लगे होते हैं लेकिन इन दोनों में फर्क बस इतना होता हैं कि इंस्पेक्टर के कंधे पर लगे 3 Stars के नीचे लाल काले रंग की पट्टियां भी दिखाई देती हैं जबकि DSP के कंधे पर बस केवल 3 Stars ही लगे होते हैं। 



डीएसपी क्या हैं (What is DSP in Hindi) :- 

Deputy Superintendent of Police या DSP पुलिस डिपार्टमेंट में अधिकारी का रैंक हैं | DSP की परीक्षा का आयोजन राज्य 'लोक सेवा आयोग' के द्वारा कराई जाती हैं। 

डीएसपी अधिकारी राज्य पुलिस का प्रतिनिधित्व करता हैं अर्थात डीएसपी राज्य के पुलिस को निर्देशित करता हैं | एक डीएसपी अधिकारी कही पर भी तथा कभी भी निरिक्षण कर सकते हैं अर्थात डीएसपी को औचक निरिक्षण करने का अधिकार प्राप्त होता हैं। 



डीएसपी अधिकारी कैसे बनें ( How to Become DSP Officer in Hindi) :- 

डीएसपी ऑफिसर बनने के 2 तरीके होते हैं पहला प्रोमोशन के द्वारा तथा दूसरा परीक्षा के द्वारा आप डीएसपी ऑफिसर बन सकते हैं। 

  1. प्रोमोशन 
  2. परीक्षा 

यदि आप पहले से पुलिस डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं तथा आप एक पुलिस इंस्पेक्टर हैं तो प्रोमोशन के द्वारा आप डीएसपी ऑफिसर बन सकते हैं तथा इसके अलावा आप 'लोक सेवा आयोग' द्वारा आयोजित कराई जानें वाली DSP Exam में बैठ कर तथा उस परीक्षा को पास करके आप डीएसपी ऑफिसर बन सकते हैं। 



डीएसपी बनने के लिए योग्यता ( Eligibility for DSP in Hindi) :- 

डीएसपी बनने के लिए उम्मीदवार से कुछ योग्यताएं भी मांगी जाती है, DSP बनने के लिए उम्मीदवार से जो योग्यताएं मांगी जाती हैं वो इस प्रकार से हैं- 


शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification):- 

डीएसपी बनने के लिए आपके पास कम से कम स्नातक का सर्टिफिकेट होना आवश्यक होता है अर्थात डीएसपी बनने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन कंप्लीट होना चाहिए | इसके अलावा यदि आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं तब भी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 


आयु सीमा (Age Limit) :- 

डीएसपी पद के उम्मीदवारों के आयु 21 वर्ष से लेकर 30 वर्क के मध्य में होनी चाहिए | इसके अलावा OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट भी दी जाती हैं। 



शारीरिक आवश्यकतायें (Physical Requirements) :- 

डीएसपी पद के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक आवश्यकतायें को भी सेट करके रखा गया हैं, आइये जानते हैं कि क्या requirement होती हैं-


1. ऊंचाई (Hight) :- 

डीएसपी पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों की निम्नतम ऊंचाई 168 सेमी तथा महिला उम्मीदवारों की निम्नतम ऊंचाई 155 सेमी रखी गयी हैं। 

  • पुरुष की ऊंचाई (Males Hight) - 168 सेमी
  • महिला की ऊंचाई (Females Hight) - 155 सेमी

2. वजन (Weight) :- 

उम्मीदवार का वजन उनकी ऊंचाई (Hight) के हिसाब से तय किया जाता है। 


3. सीना (Chest) :- 

84 सेमी (Chest Expansion 5 CM)



डीएसपी बनने के लिए परीक्षा प्रक्रिया :- 

डीएसपी की परीक्षा का आयोजन 'राज्य लोक सेवा आयोग' के द्वारा किया जाता है, इसकी परीक्षा को निम्नलिखित तीन भागों में बांटा गया है जो कि इस प्रकार से हैं-

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. साक्षात्कार (Interview)

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) :- 

डीएसपी बनने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा को पास करना होता है, प्रारंभिक परीक्षा डीएसपी बनने का प्रथम चरण होता है | प्रारंभिक परीक्षा 300 अंकों के लिए कराई जाती है जिसमे 150 प्रश्न होता हैं। 

दोस्तों हम आपसे एक बात जरुर कहना चाहते हैं कि जब भी आप डीएसपी की प्रारंभिक परीक्षा को देने जाए तो बहुत ही अच्छी तैयारी के साथ जाए। 


2. मुख्य परीक्षा (Main Exam) :- 

अगर आप प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लेते हैं तो उसके बाद आपको मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाता है अर्थात डीएसपी परीक्षा के दूसरे चरण में आपसे मुख्य परीक्षा ली जाती है जिसे आपको पास करना होता है। 

3. साक्षात्कार (Interview) :- 

जब आप प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) तथा मुख्य परीक्षा (Main Examination) को पास कर लेते हैं तो आपको साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है जिसमें आपसे कुछ मौखिक प्रश्न किए जाते हैं अगर आप इंटरव्यू को भी पास कर लेते हैं तो आपको डीएसपी पद के लिए चुन कर लिया जाता हैं। 



डीएसपी परीक्षा की तैयारी कैसे करें (how to prepare for dsp exam) :- 

दोस्तों अगर आप डीएसपी बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पहले से ही इसकी परीक्षा की तैयारी करनी पड़ती है, आइए जानते हैं कि हम डीएसपी परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से कर सकते हैं-

  • DSP परीक्षा के सिलेबस के आधार पर तैयारी करनी चाहिए। 
  • डीएसपी के पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करना चाहिए, पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करने से हमें यह पता चल जाता है कि इसमें किस तरह के प्रश्न आते हैं। 
  • इस परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न जनरल नॉलेज से आते हैं इसलिए आप अपने जनरल नॉलेज को मजबूत करें। 
  • रोजाना न्यूज़पेपर को पढ़े। 
  • उन विषयों को ज्यादा पढ़े जिनमे आप कमजोर हैं। 
  • एक अच्छी सी कोचिंग संस्थान ज्वाइन करें। 
  • इंटरनेट पर सर्च करके नई-नई जानकारियों को प्राप्त करें तथा डीएसपी के बारे में भी जानकारी हासिल करें। 
  • आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें और यह सोचे कि मैं इसे कर सकता हूं।
  • अगर आपका कोई दोस्त या कोई सगा-सम्बंधी इसकी तैयारी कर रहा हो तो उसकी मदद लें। 
  • आप ऐसे लोगों के साथ संबंध बनाए जो इसी फील्ड में आना चाहते हैं। 
  • इसके फिजिकल टेस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा टेस्ट के लिए 6 महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दें। 

दोस्तों डीएसपी की परीक्षा एक बड़ी परीक्षा होती है इसीलिए अगर आप एक बार में असफल हो जाते हो तो हिम्मत न हारे बल्कि आगे और मेहनत करके अगली बार इसमें सफल होने का प्रयास करें। 



डीएसपी की सैलरी (Salary of DSP) :- 

एक डीएसपी अधिकारी को बहुत अधिक सैलरी तथा भत्ते प्रदान किये जाते हैं, एक डीएसपी अधिकारी को प्रतिमाह 9300-34800 रूपये का वेतन तथा इसके अलावा 5400 ग्रेड पे भी मिलता हैं। 

अगर बात की जाए एक डीएसपी ऑफिसर के प्रतिवर्ष की सैलरी की तो इनकी प्रतिवर्ष की औसतन सैलरी 1,198,300 रूपये तक की हो सकती हैं | इनकी सैलरी को देखकर हम यह कह सकते हैं कि एक डीएसपी ऑफिसर को एक सम्मानजनक सैलरी दी जाती हैं। 

सैलरी के अलावा एक डीएसपी ऑफिसर को सरकार की तरफ से और भी बहुत सी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है, आइये इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। 



डीएसपी को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं :- 

दोस्तों जैसा कि ऊपर मैंने आपको बताया कि एक डीएसपी ऑफिसर को सैलरी के अलावा सरकार के द्वारा और भी बहुत सी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं | डीएसपी अधिकारी को सरकार की तरफ से जो सुविधाएं प्रदान की जाती है वह निम्न प्रकार से हैं-

  • एक डीएसपी अधिकारी को सरकार की तरफ से रहने के लिए बिना किराये वाला एक आवास दिया जाता हैं।
  • डीएसपी अधिकारी को सरकार की तरफ से यात्रा करने के लिए एक अधिकारक वाहन तथा उसके साथ में एक ड्राइवर भी दिया जाता हैं। 
  • डीएसपी अधिकारी को सरकार की तरफ से सुरक्षा के लिए सुरक्षा गॉर्ड भी दिया दिया जाता हैं तथा इन्हे घर के काम के लिए घरेलू नौकर भी दिया जाता हैं। 
  • एक डीएसपी अधिकारी को टेलीफोन कनेक्शन की सुविधा दी जाती है जिसके बिल का भुगतान सरकार के द्वारा किया जाता है। 
  • डीएसपी अधिकारी को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जाती है। 
  •  डीएसपी अधिकारी को पेंशन की भी सुविधा प्रदान की जाती है। 

एक डीएसपी अधिकारी को एक अच्छी सैलरी के साथ-साथ सरकार की तरफ से और भी बहुत सी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है तथा इसके साथ-साथ इन्हें समाज में बहुत अधिक सम्मान भी दिया जाता है।



आज आपने क्या सीखा :- 

आज इस आर्टिकल में हमने डीएसपी से संबंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने DSP Full Form, DSP Full Form in Hindi, DSP का फुल फॉर्म, DSP क्या हैं, DSP कैसे बने, डीएसपी बनने के लिए योग्यता, डीएसपी की सैलरी तथा इसके अलावा डीएसपी से संबंधित और भी बहुत सी प्रकार की जानकारियों को प्राप्त किया। 

दोस्तों अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको डीएसपी से संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई होंगी। 

आशा करता हूं दोस्तों हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको उस प्रश्न का उत्तर भी मिल गया होगा जिस प्रश्न के उत्तर के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर आए थे, दोस्तों आपको हमारा यह DSP Full Form आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं और यदि हमारे इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न है तो कमेंट के द्वारा हमें वह भी अवश्य बताएं।

यदि आप हमारे इस डीएसपी से संबंधित आर्टिकल पर हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट के द्वारा हमें वह भी जरूर बताएंगे, मुझे आपके फ़ीडबैक का बेसब्री से इंतजार रहेगा। 

इसी तरह की और जानकारियों को पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर रोजाना विजिट करते रहे क्योंकि इस ब्लॉग www.Hindima.in पर हम इसी तरह की जानकारियों को देते हैं तथा यहाँ पर हम रोजाना एक नए आर्टिकल को पब्लिक करते हैं (धन्यवाद)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ