Ticker

6/recent/ticker-posts

RO Full Form in Hindi | RO क्या है?

RO Ka Full Form, आरओ का फुल फॉर्म क्या होता है, आरओ क्या होता है, आरओ का मतलब क्या होता हैं, आरओ का अर्थ क्या होता हैं, आरओ क्या हैं इत्यादि प्रकार के प्रश्नों के उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। 

क्या आप आरओ से संबंधित प्रश्न के उत्तर के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं यदि आप आरओ से संबंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आ गए हैं। आज इस आर्टिकल में हम आरओ से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को देने वाले हैं बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

मैं वादा करता हूं हमारा यह आर्टिकल पढ़कर आपके मन में आरओ से संबंधित जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। तो चलिए फिर शुरू करते हैं और आरओ के बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं-

ro-full-form

RO Ka Full Form :-

RO का फुल फॉर्म "Reverse Osmosis" होता हैं। इसे हम हिंदी भाषा में 'विपरीत प्रसारण' भी कहते हैं। RO को साफ तथा स्वाथ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध कराने के लिये जल शोधक प्रणाली का एक अच्छा अविष्कार माना जाता हैं परंतु अब वैज्ञानिकों द्वारा यह माना जाता हैं कि आरओ टेक्नोलॉजी का अनियंत्रित प्रयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है।

  • R - Reverse
  • O - Osmosis


RO Full Form in Hindi :-

दोस्तों अबतक आपको यह पता चल गया होगा कि RO का फुल फॉर्म "Reverse Osmosis" होता हैं, Reverse Osmosis का हिंदी भाषा में मतलब 'विपरीत प्रसारण' होता हैं अर्थात RO का हिंदी में फुल फॉर्म 'विपरीत प्रसारण' होता हैं।

  • आरओ (RO) - विपरीत प्रसारण


आरओ क्या हैं (What is RO in Hindi) :-

आरओ का फुल फॉर्म रिवर्स ऑस्मोसिस होता है, आरओ प्रक्रिया शुद्ध पानी उत्पादन करने की एक विधि होती हैं, इसमें एक विलायक प्राकृतिक ऑस्मोसिस के लिये उसके विपरीत दिशा में एक छेद से पूर्ण झिल्ली में से गुजरता है, इस प्रक्रिया में अधिकांश अकार्बनिक रसायन जैसे लवण, धातु और खनिज तथा सूक्ष्मजीव और कई प्रकार के कार्बनिक यौगिकों को निकालती है। 

हमारे देश भारत में सबसे लोकप्रिय वाटर प्यूरीफायर में आरओ को खास तौर पर दूषित पानी को शुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए ज्यादातर लोग आरओ प्यूरीफायर सिस्टम का इस्तेमाल अपने घर, ऑफिस तथा दफ्तरों में करते हैं।

 

आरओ का मतलब (RO Meaning in Hindi) :-

RO का मतलब Reverse Osmosis यानी की विपरीत परासरण होता हैं। RO पानी को प्यूरिफाई अर्थात पानी को शुद्ध करने का सबसे नया और अच्छा तरीका है। 

आरओ प्यूरीफायर प्रक्रिया में पानी में उपस्थित सभी प्रकार के ठोस पदार्थों को डिसोल्व कर देता है, इसके अलावा यह पानी में स्थित टीडीएस को भी हटाता है। 

इस प्रक्रिया के बाद आरओ खारा पानी का शोधन कर (साफ करके) हमें साफ एवं नरम पानी प्रदान करता है। इस प्रक्रिया के दौरान 3 लीटर पानी में से केवल 1 लीटर ही शुद्ध पानी निकलता है। 



RO Water प्यूरीफायर के फायदे :-

आरओ वाटर से हमें बहुत से फायदे होते हैं जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से है- 

  • आरओ वाटर प्यूरीफायर तकनीक पानी में उपस्थित सभी प्रकार की अशुद्धियों तथा नुकसानदायक पदार्थों को साफ कर देता है और हमें शुद्ध पानी प्रदान करता है।
  • आरओ प्यूरीफायर प्रक्रिया पानी में उपस्थित बैक्टीरिया तथा वायरस को भी नष्ट कर देता है। 
  • यह आर्सेनिक तथा क्लोरीन जैसे पदार्थों को भी साफ कर देता है। 


RO Water प्यूरीफायर के नुकसान :-

आरओ वाटर प्यूरीफायर से हमें बहुत से नुकसान भी होते हैं जिनमें से कुछ प्रकार से हैं- 

  • आरओ वाटर प्यूरीफायर प्रक्रिया में बिजली की जरूरत पड़ती है, जिन स्थानों पर बिजली नहीं है वहां पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 
  • इस प्रक्रिया में वाटर टैप में अधिक प्रेशर होने पर ही यह तकनीक अच्छे से काम करती है तथा पानी को अच्छे प्रकार से साफ करती हैं। 
  • आरओ वाटर प्यूरीफायर का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इस प्रक्रिया में 30% से 40% पानी नष्ट हो जाता हैं। पानी को साफ करने के बाद रिजेक्ट हुए दूषित पानी को एक पाइप के द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है जिससे बहुत बहुत अधिक मात्रा में अनावश्यक पानी की बर्बादी होती है। 

UV का फुल फॉर्म "Ultra Violet" होता हैं, इसे हिंदी भाषा में 'अल्ट्रा वायलेट' के नाम से जाना जाता हैं। 


UV क्या हैं (What is UV in Hindi) :- 

Ultra Violet अथार्त UV, वाटर प्यूरीफायर की एक विधि होती है। अल्ट्रावायलेट प्यूरीफायर विधि की मदद से पानी के अंदर उपस्थित बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट किया जाता हैं, परंतु अल्ट्रावायलेट प्यूरीफायर तकनीक पानी में घुले हुए आर्सेनिक और क्लोरीन को नहीं साफ कर सकता है। 

इस वाटर प्यूरीफायर विधि का प्रयोग उन क्षेत्रों में करना चाहिए जिन क्षेत्रों में पानी मीठा होता है जैसे कि पहाड़ी क्षेत्रों में। क्योंकि वहां पर प्रदूषण कम होता है और उन क्षेत्रों में पानी में से केवल बैक्टीरिया को ही खत्म करना होता है। 


UV Water प्यूरीफायर के फायदे :-

UV वाटर प्यूरीफायर से हमें जो फायदे होते हैं वो नीचे निम्न प्रकार से दिए गए हैं-

  • यूवी वॉटर प्यूरीफायर तकनीकी नार्मल प्रेशर टैप वाटर में आसानी के साथ काम कर सकती है। 
  • इस वाटर प्यूरीफायर विधि से पानी में स्थित सभी प्रकार की बैक्टीरिया तथा वायरस नष्ट हो जाते हैं। 
  • यह पानी में घुली हुई अन्य प्रकार की अशुद्धियों को भी नष्ट कर देता है। 



UV Water प्यूरीफायर के नुकसान :-

UV Water प्यूरीफायर से हमें जो नुकसान होते हैं वो निम्न प्रकार से हैं- 

  • यूवी वाटर प्यूरीफायर विधि का इस्तेमाल करने के लिए हमें बिजली की आवश्यकता होती है, बिना बिजली के यह काम नहीं करता है। 
  • यह पानी में उपस्थिति बैक्टीरिया तथा वायरस को बाहर नहीं करता है बल्कि उसे मार देता है। 


UF Ka Full Form :- 

UF का फुल फॉर्म "Ultra Filtration" होता हैं, इसे हिंदी भाषा में 'अल्ट्रा निस्पंदन' के नाम से जाना जाता हैं। 


UF क्या हैं (What is UF in Hindi) :- 

UF, वाटर प्यूरीफायर की एक विधि होती है। यूएफ वाटर प्यूरीफायर तकनीक में एक मैंब्रेन (Layer) होती हैं जिसकी मदद से पानी में घुली हुई अशुद्धियों को साफ किया जाता है।

इस वाटर प्यूरीफायर तकनीक में पानी को अच्छी तरह से फिल्टर कर दिया जाता है जिससे सभी प्रकार की धातु तथा टीडीएस साफ हो जाते है। 



UF वाटर प्यूरीफायर के फायदे :-

यूएफ वाटर प्यूरीफायर के बहुत से फायदे होते हैं जो नीचे निम्न प्रकार से दिए गए हैं-

  • यूएफ वाटर प्यूरीफायर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं होती है, ऐसे बहुत से स्थान है जहां पर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे स्थानों पर यूएफ वाटर प्यूरीफायर का उपयोग कर पानी को शुद्ध किया जा सकता है। 
  • इस तकनीक से पानी के अंदर मौजूद सभी प्रकार बैक्टीरिया तथा वायरस नष्ट हो जाते हैं। 
  • यह पानी के अंदर घुली हुई सभी प्रकार की अशुद्धियों को साफ कर देता है। 
  • यह तकनीक नार्मल प्रेशर टैप वाटर में भी काम करती है। 



UF वाटर प्यूरीफायर के नुकसान के नुकसान :-

यूएफ वाटर प्यूरीफायर से हमें जो नुकसान होते हैं वो निम्न प्रकार से हैं-

  • यदि पानी ज्यादा खारा है तथा उसके अंदर आर्सेनिक और क्लोरीन की मात्रा बहुत अधिक है तो यह तकनीक काम नहीं करती है। 


TDS Ka Full Form :-

TDS की फुल फॉर्म "Total Dissolved Solids" होती हैं। इसको हिंदी भाषा में 'पूर्णता घुले हुए ठोस पदार्थ' भी कहते हैं।


TDS क्या है (What is TDS in Hindi) :-

जब पानी में खनिज लवण या भंग धातुएँ जैसे कैल्शियम, नाइट्रेट, क्लोराइड, लोहा, सल्फर तथा कार्बनिक पदार्थ जो आम रूप से पानी में भंग होते हैं इत्यादि जैसे पदार्थ मिले हुए होते हैं तो उन्हें TDS कहा जाता हैं। पानी में टीडीएस मौजूद होने की स्थिति में पानी का स्वाद बहुत ही खराब हो जाता है। 


कौन सा वाटर प्यूरीफायर सही होता है :-

दोस्तों आज के समय में बाजार में RO+UV+UF+TDS तकनीक वाले वॉटर प्यूरीफायर भी आ रहे हैं जिसमें वाटर तीनों प्रकार से फ़िल्टरित होता है तथा पानी में उपस्थित सभी प्रकार की अशुद्धियां दूर हो जाती है। 

इसीलिए आप जब भी वाटर प्यूरीफायर लेने जाए तो RO+UF+UV+TDS वाला ही वाटर प्यूरीफायर लें अर्थात ऐसा वाटर प्यूरीफायर ले जिसमें आरओ, यूएफ, यूवी तथा टीडीएस की सुविधायें दी हो। 


Frequently Asked Questions (FAQ's) :-

Qus 1: RO मतलब क्या होता है?

Ans: RO का फुल फॉर्म "Reverse Osmosis" होता हैं, हिंदी भाषा में मतलब 'विपरीत प्रसारण' होता हैं।


Qus 2: Ro का पूरा नाम क्या है?

Ans: Ro का पूरा नाम "Reverse Osmosis" होता हैं।


Qus 3: रिवर्स ऑस्मोसिस को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans: रिवर्स ऑस्मोसिस को हिंदी में 'विपरीत प्रसारण' कहते हैं



आज आपने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने वाटर प्यूरीफायर से संबंधित बहुत ही प्रकार की जानकारियों को प्राप्त किया इस आर्टिकल में हमने, आरओ का फुल फॉर्म, आरओ क्या हैं, आरओ के फायदे, आरओ के नुकसान, यूवी, यूफ तथा टीडीएस के बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त की। 

दोस्तों अगर आपने हमारे इस आर्टिकल ro ka full form को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको वाटर प्यूरीफायर तथा आरओ से संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई होगी तथा मैं आशा करता हूं दोस्तों आपको उस प्रश्न का उत्तर भी मिल गया होगा जिसके लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर आए थे। 

दोस्तों हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं तथा यदि हमारे इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के द्वारा हमें वह भी बताएं। 

दोस्तों अगर आप हमारे इस आरओ से संबंधित आर्टिकल पर हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से वह भी हमें जरूर बताएं, मुझे आपके फीडबैक का इंतजार रहेगा। 

अगर हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ तथा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी शेयर करें। इसी तरह एक और नई नई जानकारियों को पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग www.Hindima.in पर नियमित प्रकार से विजिट करते रहे (धन्यवाद)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ