Ticker

6/recent/ticker-posts

CCTV full form in hindi (सीसी टीवी का फुल फॉर्म) - हिंदी में

हैल्लो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम CCTV Full Form In Hindi के बारे में आपको बताएँगे, दोस्तों यदि आपको CCTV के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. 

इस आर्टिकल के अंदर हम सीसीटीवी के बारे में चर्चा करने वाले हैं। इस आर्टिकल के अंदर हम आपको CCTV full form, CCTV क्या हैं, CCTV का इतिहास, CCTV के इतिहास तथा CCTV के लाभ के बारे में आपको बताएँगे।


cctv-full-form-in-hindi

CCTV Full Form In Hindi  :- 

CCTV का पूरा नाम Closed Circuit Television होता हैं। इसको हम एक कैमरा भी कह सकते हैं, इसका काम किसी स्थान पर निगरानी करने के लिये होता है। 


CCTV क्या हैं :-  

CCTV  एक प्रकार से एक कैमरा ही होता है जिसकी सहायता से हम किसी स्थान पर निगरानी रखते हैं। CCTV  को हम ऐसे स्थान पर लगाते हैं जिस स्थान पर हमको निगरानी रखनी होती है इसको हम अपने घर के main गेट पर, ऑफिस में सभी कमरों में, कार्यालयों में विभिन्न स्थानों पर, स्कूल-कॉलेजों में लगाते हैं जिससे हम उन सभी स्थानों की निगरानी करते हैं। 

CCTV कैमरा कंप्यूटर के सर्वर से कनेक्ट किया गया रहता हैं जिससे वह  हर एक सेकंड की वीडियो को save करता रहता है और उसको अपने कंप्यूटर के सर्वर को भेज देता है जहां से वह कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में स्टोर हो जाती है। 

जिससे बाद में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हम उस वीडियोस को दोबारा प्ले करके देख सकते हैं वैसे तो यह लाइव भी चलता रहता है लेकिन यदि किसी कारणवश हम किसी ऐसी घटना को लाइव न देख सके और उसको बाद में देखना हो तो हम हार्ड डिस्क में स्टोर हुए वीडियोस की मदद से उसको देख सकते हैं। 

CCTV कैमरे में रात्रि के समय अंधेरे में भी क्लीन वीडियोस सेव करने की क्वालिटी होती है मतलब अंधकार में भी यह एक अच्छी क्वालिटी की वीडियो को कैच करके स्टोर करता हैं। 



CCTV का इतिहास :- 

सर्वप्रथम CCTV कैमरे का इस्तेमाल सन 1942 में जर्मनी के द्वारा किसी एक रॉकेट लॉन्चिंग निरिक्षण में किया गया था।  इसके बाद इसका इस्तेमाल बैंकों की सुरक्षा में किया जाने लगा तथा जैसे-जैसे समय बीतता गया यह लोकप्रिय होता गया और धीरे धीरे इसका  इस्तेमाल लगभग सभी पर होने लगा आज के समय में CCTV कैमरे का इस्तेमाल विश्व भर में किया जा रहा है। 


CCTV का उपयोग :- 

 इसका उपयोग निम्नलिखित स्थानों पर किया जाता है। 

  • CCTV का  उपयोग छोटी-बड़ी दुकानों पर किया जाता है जिससे उन दुकानों पर निगरानी रखी जा सके।
  •  जिस स्थान पर हम सभी लोग नजर नहीं रख पाते हैं वहां पर CCTV कैमरा  लगा दिया जाता है जिससे उस जगह की वीडियोस कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में स्टोर हो जाती है और कोई जरूरत पड़ने पर हम उसको बाद में देख सकते हैं। 
  •  जैसा कि हमने बताया कि यह हमारे कंप्यूटर के सर्वर से कनेक्ट होता है जिसकी मदद से या जो भी कुछ रिकॉर्ड करता है वह हमारे कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में स्टोर हो जाता है तो इसको हम बहुत से ऐसे स्थानों पर लगा देते हैं जहां पर हम निगरानी नहीं रख पाते हैं  जिससे बाद में कोई जरूरत पड़ने पर हम उस वीडियो स्कोर देख सकते हैं और उस स्थान पर निगरानी रख सकते हैं। 
  •  यह एक प्रकार से हमारे लिए एक सिक्योरिटी प्रदान करता है।



CCTV के लाभ :-

CCTV के बहुत  से लाभ होते हैं जो इस प्रकार से है। 

  • CCTV की मदद से हम किसी स्थान की निगरानी कर सकते हैं। 
  • CCTV किसी स्थान की वीडियोस को ना केवल कैच करता है अपितु यह उसकी वीडियो को computer की hard disk में स्टोर भी कर लेता है। 
  • CCTV  अपराध की दर को काफी हद तक कम करता है। 
  •  चोरी करने वाले लोगों के लिए यह काफी हद तक बाधा उत्पन्न करता है क्योंकि जब चोरों को पता चल जाता है कि यहां पर CCTV कैमरा  लगा है तो वह चोर वहां चोरी करने से डरते हैं। 
  • CCTV में स्टोर हुए डाटा को एक ठोस सबूत माना जाता हैं,  यदि इसमें कोई भी व्यक्ति गलत काम करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको दोषी माना जाता है और उसको सजा भी दी जाती है।



आज आपने क्या सीखा :-

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने CCTV के बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त की इस आर्टिकल में हमने CCTV Full Form, CCTV क्या हैं, CCTV का इतिहास तथा CCTV के उपयोग और इसके लाभ के बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त की, दोस्तों अगर आपने इस आर्टिकल को पढ़ा होगा तो आपको CCTV के बारे में कुछ न कुछ जरूर नया सिखने को मिला होगा। 

उम्मीद करता हूँ दोस्तों हमारा ये आर्टिकल CCTV Full Form In Hindi आपको जरूर पसन्द आया होगा और आपको इसको पढ़कर आपको CCTV के बारे में कुछ सिखने को मिला होगा। 

दोस्तों अगर इस आर्टिकल को लेकर आपके मन में कोई प्रश्न हैं तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताये और दोस्तों यदि आपको मुज़से किसी टॉपिक पर आर्टिकल  लिखवाना चाहते हैं तो मुझे नीचे कमेंट करके बताये में उस टॉपिक पर आर्टिकल जरूर लिखूंगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ